आगरा के एसीएम की मौत की खबर सुन, पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति

आगरा के एसीएम की मौत की खबर सुन, पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति

आगरा के एसीएम की मौत की खबर सुन, पहुंचे मंत्री धर्मवीर प्रजापति

इटावा, 29 अगस्त । आगरा के एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट की सड़क हादसे में मौत होने की दुखद खबर सुनकर जनपद के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति और जिलाधिकारी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर दुःखी परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी सरकार और भारतीय जनता पार्टी परिवार के साथ खड़ी है।

जनपद के दौरे पर आए होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सड़क हादसे में मृत हुए आगरा के एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों से मुलाकात कर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी परिवार को ढांढस बंधाया। मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द से जल्द पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम करवाने के निर्देश दिए।