विमान दुर्घटना की खबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जताया शोक
विमान दुर्घटना की खबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने जताया शोक
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सोशल मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़ी विमान दुर्घटना में मौत होने की खबर पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और मर्माहत करने वाला है।
मुख्यमंत्री माझी ने श्री पवार को एक प्रखर राजनेता और समर्पित जनसेवक बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने इस कठिन घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों, सहयोगियों और महाराष्ट्र की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।