नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने ग्रहण किया कार्यभार
नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने ग्रहण किया कार्यभार

बस्ती, 11 दिसंबर (हि.स.)। नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक दिनेश कुमार पी. ने कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 2009 बैच के आईपीएस दिनेश कुमार पी. ने कहा कि परिक्षेत्र में कानून व्यवस्था व महिला अपराधों पर नियंत्रण के अलावा जन शिकायतों के निस्तारण, यातायात व्यवस्था में सुधार को प्राथमिकता करार देते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। नशा के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर अपराधों के मामलों का नियंत्रण व पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। आई. पी. एस. दिनेश कुमार पी. एडिशनल पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद के पद से पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती का पदभार ग्रहण किया है।