भ्रष्टाचार के आरोप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को पद से हटाया

भ्रष्टाचार के आरोप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को पद से हटाया

भ्रष्टाचार के आरोप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को पद से हटाया

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में नगर पालिका परिषद बागपत के अध्यक्ष पर शासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। शासन द्वारा भू माफिया को संरक्षण देने,जमीनों पर कब्जे और करोड़ों की हेरा फेरी में राजुद्दीन को आरोपी मानते हुए यह कार्रवाई की है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद से राजुद्दीन को हटा दिया गया है। नामित प्रशासक वहां की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज़ुद्दीन वर्ष 2023 में लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने थे। बागपत गन्ना समिति के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने अप्रैल 2023 में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राज़ुद्दीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाए गए थे कि राज़ुद्दीन अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। नगर पालिका की खाली हुई दुकानों का आवंटन नियम विरुद किया गया है, इससे सरकार को एक करोड़ 39 लाख की हानि हुई है। इसके अलावा 10, 20, 50, 100 रुपये के स्टांप के आधार पर 739 प्लॉटों को संपत्ति कर के रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है। इसमें केवल 39 के कागज पूरे मिले अन्य के कागज नहीं मिले, जबकि यह केवल बैनामों के आधार पर होने चाहिए थे। इसलिए सरकारी जमीन पर भी कब्जे कर लिए गए और सरकार को स्टांप शुल्क भी नहीं दिया गया, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ । इन आरोपों की जांच बागपत एडीएम से कराई गई थी। मई 2023 में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई और राजुद्दीन से नोटिस भेज कर जवाब मांगा गया। जवाब के आधार पर जब शासन द्वारा आरोपी की जांच की गई तो सभी आरोप सही मिले। अप्रैल 2025 में भी शासन के पास दोबारा जांच रिपोर्ट भेजी गई जिसमें नगर निकाय के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने राज़ुद्दीन को अध्यक्ष के पद से हटाने के निर्देश जारी कर दिए। बृहस्पतिवार को डीएम बागपत के पास उनके आदेश पहुंच गए।

बृहस्पतिवार को मिले आदेश

नगर निकाय के प्रमुख सचिव पी गुरदास प्रसाद ने राज़ुद्दीन अध्यक्ष को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को ही निर्देश जारी कर दिए आदेश मिलते ही राजू दिन को पालिका निधि को हानि पहुंचाने, पालीका निधि का दुरुपयोग करने और नगर निकाय हित के विरुद कार्य करने का दोषी मानते हुए हटाने के आदेश दिए है। बागपत जिलाधिकारी ने नामित प्रशासक के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।

अन्य आरोपी की भी चल रही जांच

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजू दिन पर केवल भू माफिया को संरक्षण देने के ही आरोप नहीं है शहर के पक्का घाट पर श्मशान घाट के निर्माण में घोटाले के आरोप हैं। केतीपुरा में भू माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए कब्रिस्तान की जमीन में इंटरलॉकिंग लगाने के आरोप है। नगर पालिका के बाहरी क्षेत्रों में कार्य करने सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के आरोप है। सब्जी मंडी में अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करा कर आवंटन करने के भी आरोप है। जिनकी जांच चल रही है।

जिलाधिकारी अस्मिता लाल का कहना है बागपत नगर पालिका के अध्यक्ष पद से राज़ुद्दीन को हटाने के आदेश आए हैं। शासन के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी अब प्रशासक वहां की जिम्मेदारी संभालेंगे।