सोनभद्र में खनन व्यवसायी की हत्या

सोनभद्र में खनन व्यवसायी की हत्या

सोनभद्र में खनन व्यवसायी की हत्या

सोनभद्र, 08 फ़रवरी। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में ओबरा थाना के खनन क्षेत्र में स्थित एक क्रेशर प्लांट पर शनिवार की रात खनन व्यवसायी की अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे व हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

एसपी अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया की आज सुबह साढ़े चार बजे ओबरा थाना पुलिस को सूचना मिली की ओबरा खनन क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खदान स्थित गिरधर क्रेशर प्लांट में खनन व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय (76) का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम व अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। यह हत्या अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडों एवं कुंद (नुकीले) हथियार से मारकर किया जाना प्रतीत हुआ। वारदात बघमनवा के पास स्थित प्लांट के पास बने ऑफिस में हुई है जहां मृतक व्यवसायी सो रहे थे। पूछताछ में मृतक खनन व्यवसायी के भाई माधव हरि उपाध्याय ने बताया कि भाई थाना गोपीगंज जिला भदोही के स्थानीय निवासी थे।

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला करने वाले वारदात के बाद मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर गए हैं और कम्प्यूटर, नकद धनराशि व अन्य कीमती सामान साथ में ले गए हैं। फिलहाल पुलिस टीम हर पहलू की जांच कर रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।