मथुरा : कांग्रेस ने लगाया मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप

मथुरा : कांग्रेस ने लगाया मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप

मथुरा : कांग्रेस ने लगाया मतदाता सूची में अनियमितताओं का आरोप

मथुरा, 03 फरवरी। महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मंगलवार को भाजपा पर मतदाता सूची में अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकदम ने कहा कि (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर सुनियोजित तरीके से वोट कटवाने का काम किया जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस प्रक्रिया में खास तौर पर मुस्लिम मतदाताओं और विपक्षी दलों से जुड़े मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया कमजोर हो रही है। महानगर अध्यक्ष मुकदम ने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) पर दबाव बनाकर यह काम कराया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत और नियमों के खिलाफ है। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और इसमें इस तरह की छेड़छाड़ असंवैधानिक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मतदाता सूची में की जा रही कथित गड़बड़ियों को तुरंत नहीं रोका गया, तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी और इसकी शिकायत चुनाव आयोग और न्यायालय तक करेगी। पत्रकार वार्ता में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से अपील की कि वे अपने नाम मतदाता सूची में जांचें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों और कांग्रेस कार्यालय को दें।