क्षत्रिय महासभा ने प्रधानमंत्री काे पत्र लिखकर शहीद जांबाजों की जातीय गणना की उठाई मांग

क्षत्रिय महासभा ने प्रधानमंत्री काे पत्र लिखकर शहीद जांबाजों की जातीय गणना की उठाई मांग

फर्रुखाबाद 30 अक्टूबर   देश में चल रही जातीय गणना की मांग के बीच अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर जातीय गणना के साथ देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों की भी जातिवार गणना करने की मांग उठाई है।

राघवेंद्र सिंह ने गुरुवार काे बताया कि उन्हाेंने पत्र में लिखा कि कुछ राजनीतिक दल जाति गणना की मांग कर रहे हैं। उन्हाेंने ऐसे दलाें काे सत्ता का भूखा बताया। उन्हाेंने कहा कि इसलिए अब महासभा की मांग है कि देश की आजादी की लड़ाई में शहीद हुए जवानाें, देशभक्ताें के साथ-साथ आजादी के बाद हुए विभिन्न युद्धाें में शहीद होने वाले सैनिकाें की भी जातिवार गणना कर देश के सामने लाकर बताया जाए।