सरदार पटेल ने देश की एकता को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास किया : मंजुला उपाध्याय

सरदार पटेल ने देश की एकता को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास किया : मंजुला उपाध्याय

सरदार पटेल ने देश की एकता को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास किया : मंजुला उपाध्याय

लखनऊ, 30 अक्टूबर  । नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ में गुरुवार को 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी विंग द्वारा सरदार पटेल के जीवन पर आधारित 25 बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार के लिए भी कई प्रयास किए। उनका व्यक्तित्व सदैव अनुकरणीय रहेगा। मेजर (डॉ) मनमीत कौर सोढ़ी ने बताया कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने 562 से अधिक रियासतों को भारतीय संघ में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे भारत की राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित हुई।

प्रतियोगिता का परिणाम प्रथम- कैडेट अनुशिका श्रीवास्तव, द्वितीय- कैडेट प्रिया तिवारी, रश्मि गौतम तथा निकिता सिंह तृतीय- कैडेट काजल कुमारी, शालिनी गौतम, दिव्यांशी वर्मा, अंशिका श्रीवास्तव, तान्या मिश्रा, अपूर्वा पाठक तथा इशिता दुबे