ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित को 71 हजार रुपये वापस कराने में झूंसी पुलिस को मिली कामयाबी
ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित को 71 हजार रुपये वापस कराने में झूंसी पुलिस को मिली कामयाबी
प्रयागराज, 03 नवम्बर । प्रयागराज जिले के झूंसी थाने की साइबर हेल्प डस्क की टीम सोमवार को गत वर्ष 2024 में ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए पीड़ित के खाते में 71 हजार रुपये वापस कराने में कामयाबी पाई। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।
उन्होंने बताया कि झूंसी थाना क्षेत्र के चकचुरावन चमनगंज गांव निवासी रमाशंकर सिंह पुत्र स्वर्गीय कमला सिंह के खाते से गत वर्ष 2024 ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करते हुए 71,000 रुपये ट्रांसफर करा लिये गये हैं। जब पीड़ित रमाशंकर सिंह को आभास हुआ कि उसके साथ धोखधड़ी हो गई है। इस पर उसने तत्काल झूंसी थाने में जाकर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराया और उसकी तहरीर के आधार पर झूंसी थाने में वर्ष 2024 को धारा 318(4) बी.एन.एस. व 66 IT ACT पंजीकृत किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद तत्काल साइबर हेल्प डेस्क थाना झूंसी ने 71,000 रुपये को होल्ड कराया था। पुलिस टीम के अथक प्रयास के बाद होल्ड कराए गए रुपये को सोमवार को पीड़ित के खाते में वापस कराने में कामयाबी मिल गई।
पुलिस टीम ने अपील किया है कि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होता है तो पीड़ित व्यक्ति को साइबर हेल्प लाइन नं0- 1930 पर 24 घण्टे के अन्दर शिकायत दर्ज कराये और इससे अधिक समय बीत जाता है तो www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।