जदयू नेताओं ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई
जदयू नेताओं ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी बधाई
पटना, 14 नवंबर । एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक महाविजय पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई दी। साथ ही बिहारवासियों को भी हृदय से बधाई देते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्षा उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप नेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, मनीष कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डॉ अमरदीप अनिल कुमार, परमहंस कुमार और वासुदेव कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी।
उन्होंने बिहारवासियों का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को समृद्ध, सशक्त और विकास के नए शिखरों तक ले जाएगी। जनता की हर आशा और आकांक्षा को पूरा करने में डबल इंजन की एनडीए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।