नाै माह माह में परामर्श केंद्र ने 180 परिवारों को टूटने से बचाया

नाै माह माह में परामर्श केंद्र ने 180 परिवारों को टूटने से बचाया

नाै माह माह में परामर्श केंद्र ने 180 परिवारों को टूटने से बचाया

उरई, 30 सितंबर  उत्तर प्रदेश में जनपद जालौन का महिला परिवार परामर्श केंद्र एक मिसाल बनकर उभरा है। जनवरी से लेकर सितंबर तक की अवधि में केंद्र की टीम ने गहन परामर्श से 180 परिवारों को बिखरने से बचाया है। ये वे परिवार थे, जहां पति-पत्नी या अन्य सदस्यों के बीच गहरे मतभेदों के चलते रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच गए थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों केा बताया कि पुलिस कार्यालय में स्थापित परामर्श केंद्र की टीम ने हर मामले को बेहद संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया है। पति-पत्नी और उनके अन्य परिजनों के बीच उपजे जटिल विवादों में गहन काउंसलिंग कर उसका निस्तारण किया है। टीम ने प्रत्येक मामले में दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना, उनकी भावनाओं को समझने और विवाद की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया। यही वजह रही कि उनके प्रयास सफल रहे। काउंसलिंग के बाद परिवारों ने न सिर्फ साथ रहने का फैसला लिया, बल्कि भविष्य में आपसी लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी रहने का आश्वासन दिया। टीम ने अपनी सूझबूझ और गहन परामर्श से 180 परिवारों को बिखरने से बचाया है।