संभल में चेकिंग अभियान से घबरा कर कई कोचिंग संचालक ताला लगाकर हुए फरार

संभल में चेकिंग अभियान से घबरा कर कई कोचिंग संचालक ताला लगाकर हुए फरार

संभल में चेकिंग अभियान से घबरा कर कई कोचिंग संचालक ताला लगाकर हुए फरार

संभल , 24 जून । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में चंदौसी में काेचिंग संस्थानाें की जांच के लिए चलाया जा रहे अभियान से घबरा कर कुछ कोचिंग संचालक ताला लगाकर फरार हाे गए हैं। बुधवार काे मुख्य अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में कोचिंग सेंटरों की चेकिंग का अभियान चलाया गया इस दौरान चेकिंग अभियान चलाने वाली टीम में उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी ऑफिसर, फायर सेफ्टी ऑफिसर और स्ट्रक्चर कंसर्न्ड ऑफिसर भी शामिल रहे। यह चेकिंग अभियान जिलाधिकारी के द्वारा गठित टीम के द्वारा चलाया गया।

उपजिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी ने बताया कि बुधवार काे जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम के द्वारा नगर में संचालित हो रहे कोचिंग केंद्रों और लाइब्रेरी पर चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुछ कोचिंग सेंटर तो संचालित होते हुए मिले वहीं कुछ कोचिंग संचालक ताला लगाकर वहां से फरार हो गए। फरार होने वाले कोचिंग संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा । वहीं खुले मिले कुछ कोचिंग संस्थानों में वहां के स्टाफ को अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी नहीं थी जिसके लिए वर्कशॉप या कार्यशाला आयोजित कर जानकारी दी जाएगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संभल कृष्णकांत ओझा ने बताया कि टीम के द्वारा चंदौसी तहसील क्षेत्र में स्थित कोचिंग केंद्रों और लाइब्रेरी पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।