हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेल नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास : संजीव दीक्षित

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेल नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास : संजीव दीक्षित

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेल नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास : संजीव दीक्षित

कानपुर, 15 नवंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर में ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में 26 से 30 नवंबर तक पांच दिवसीय हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। आज आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में संत-महात्माओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। मेले के जरिए नई पीढ़ी में प्रकृति, परिवार और देश के प्रति सम्मान का भाव जगाने के साथ सनातन संस्कृति और सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह बातें हिंदू रविवार को आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजीव दीक्षित ने कहीं। उन्हाेंने बताया कि मेले में सेवा भाव से काम करने वाली संस्थाएं, गैर सरकारी संगठन और सामाजिक संस्थान अपने स्टॉल लगाएंगे। इसमें देशभर से साधु-संत, सिद्ध पुरुष और आध्यात्मिक कार्यकर्ता भी सहभागिता करेंगे। मेले का उद्देश्य हिंदू समाज में सनातन संस्कृति के प्रति सद्भाव जगाना और सेवा कार्यों से लोगों को जोड़ना है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन भी होंगे।

26 नवंबर को वृक्ष, गो और तुलसी वंदन के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इस दौरान मिथलेश नन्दिनी शरण संत सान्निध्य में रहेंगी, जबकि गोपाल आर्य मुख्य वक्ता होंगे। इसी दिन गंगा अवतरणम् कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

27 नवंबर को कन्या वंदनम् और उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें दत्तात्रेय होसबोले मुख्य अतिथि होंगे। शाम को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या होगी।

28 नवंबर को आचार्य वंदनम्, हिंदू कॉन्क्लेव और हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा। 29 नवंबर को मातृ-पितृ वंदनम्, विराट हिंदू सम्मेलन और काव्य संध्या होगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पारिवारिक संस्कारों, सामाजिक समरसता और भारतीय परंपराओं का संदेश दिया जाएगा।

मेले के अंतिम दिन 30 नवंबर को परमवीर वंदनम् आयोजित होगा। आयोजकों के अनुसार, पांच दिवसीय आयोजन में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सेवा, समर्पण, संस्कृति और राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।