अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन करने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का भी करें ऐलान: शंकर गिरी

अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन करने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का भी करें ऐलान: शंकर गिरी

अखिलेश यादव अयोध्या दर्शन करने के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का भी करें ऐलान: शंकर गिरी

जौनपुर, 15 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जौनपुर जिला प्रभारी शंकर गिरी ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन करने के बाद मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने का भी ऐलान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव ऐसा करते हैं तो यह माना जाएगा कि वह सनातन धर्म को मानने वाले नेता हैं।

शंकर गिरी रविवार को जौनपुर की मुंगराबादशाहपुर और सदर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। हिंदुस्थान समाचार प्रतिनिधि से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा 365 दिन चुनावी मोड में रहती है और संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम करती है।

अखिलेश यादव के अयोध्या दर्शन की तैयारी पर उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि वह सनातन धर्म की ओर लौट रहे हैं। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव चुनाव में हिंदू मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर सपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। साथ ही मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना के लिए अखिलेश यादव को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टियों के गठबंधन पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही कई दल एकजुट हो जाते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद उनमें फिर आपसी खींचतान शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने चंद्रशेखर को मुख्यमंत्री का चेहरा बताकर अच्छा कदम उठाया है। अखिलेश यादव को भी किसी दलित नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। कब तक सैफई परिवार ही मुख्यमंत्री बनता रहेगा।