श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य शिविर में पहुंचे हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम
श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य शिविर में पहुंचे हरियाणा के मंत्री गौरव गौतम

महाकुम्भ नगर,17 फरवरी(हि.स.)। हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम प्रयागराज महाकुम्भ मे सोमवार को पहुंचे। वह श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठ के शंकराचार्य शिविर में गए। जहां आद्य शंकराचार्य भगवान की चरण पादुका का पूजन कर, शंकराचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रयागराज महाकुम्भ के सेक्टर 18 में हर्षवर्धन मार्ग स्थित श्री गोवर्धन मठ पुरी पीठ शंकराचार्य शिविर में हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम गए। जहां वह आद्य शंकराचार्य भगवान जी की चरण पादुका का पूजन किया और वर्तमान शंकराचार्य स्वामी श्री अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लिया।