ग्वालटोली लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार, भारी पुलिस बल के बीच कोर्ट में पेश

ग्वालटोली लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार, भारी पुलिस बल के बीच कोर्ट में पेश

ग्वालटोली लैंबॉर्गिनी हादसा: आरोपित शिवम मिश्रा गिरफ्तार, भारी पुलिस बल के बीच कोर्ट में पेश

कानपुर, 12 फरवरी । उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर के ग्वालटोली में लैंबॉर्गिनी कार से टक्कर मारने के मामले में मुख्य आरोपित तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को पुलिस ने गुरुवार को आर्य नगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

शिवम की गिरफ्तारी के दौरान उसके हाथ में वीगो लगा था। पुलिस वाले और रिश्तेदार उसे सहारा देते हुए कोर्ट तक लेकर पहुंचे। गाैरतलब है कि आठ फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के इकलौते बेटे शिवम मिश्रा ने अपनी लैंबॉर्गिनी कार से बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। मामला बढ़ने पर देर रात तक ग्वालटोली थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से 24 घंटे बाद पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने एफआईआर में मिश्रा का नाम जोड़ते हुए मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी संतोष कुमार गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया था। 10 फरवरी को कारोबारी केके मिश्रा ने थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। 11 फरवरी को कथित कार चालक मोहन कोर्ट में पेश होने पहुंचा लेकिन न्यायाधीश ने उसे आरोपी नहीं माना। इसके बाद आज पुलिस ने आर्यनगर स्थित शिवम के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित शिवम मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही थीं। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपित शिवम मिश्रा कानपुर आया हुआ है। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

वहीं शिवम मिश्रा के वकील नरेंद्र कुमार यादव ने पुलिस की इस कार्रवाई को गलत फहराया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिवम को गलत तरीके से फंसाया है। वह उस समय कार नहीं चला रहा था।