यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन ईद और राम नवमी काे रहेगा स्थगित, आदेश जारी
यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन ईद और राम नवमी काे रहेगा स्थगित, आदेश जारी
प्रयागराज, 20 मार्च । माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सचिव भगवती सिंह ने आदेश जारी कर जानकारी दी है कि ईद—उल— फितर 21 मार्च और राम नवमी 26 मार्च दाेनाें दिन यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियेट बोर्ड परीक्षा 2026 की कापियाें का मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा।
बोर्ड के सचिव की ओर से इस आशय का आदेश प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, संयुक्त शिक्षा निदेशकों को भेजा गया है, ताकि अपने-अपने क्षेत्र के मूल्यांकन केंद्रों में उक्त दोनों तिथियों में बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित करने संबंधी आदेश पर अमल किया जा सके। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है और एक अप्रैल तक यह कार्य संपादित किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ के कई नेताओं ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक और सचिव से मिलकर इन दोनों दिन बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य स्थगित करने की मांग की थी।