डंपर की चपेट में आने से खलासी की मौत

डंपर की चपेट में आने से खलासी की मौत

वाराणसी, 25 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को गिट्टी लदे dmpr की चपेट में आने से खलासी की मौत हो गई। यह हादसा संदहा ओवरब्रिज के नीचे हुआ, जहां डंपर चालक वाहन को बैक कर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सन्दहां स्थित रिंगरोड चौराहे के पास गिट्टी खाली करने के बाद डंपर वापस लौट रहा था। इसी दौरान खलासी वाहन से उतरकर चालक को दिशा दिखा रहा था, तभी वह अचानक पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान परमेश्वर (30) निवासी ग्राम पैडे, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर तथा चिरईगांव चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। चौबेपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी, जो वाराणसी के लिए रवाना हो चुके हैं। ​प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है।