धर्मेंद्र की यादें हृदय की गहराईयों में हमेशा रहेंगी जिंदा : संजय

-सुपरस्‍टार धर्मेंद्र के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

धर्मेंद्र की यादें हृदय की गहराईयों में हमेशा रहेंगी जिंदा : संजय

रांची, 24 नवंबर । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सुपरस्टार धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा कि धर्मेंद्र केवल बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ ही नहीं थे, बल्कि उनकी सहजता, विनम्रता और सरल स्वभाव ने उन्हें जनता के दिलों में हमेशा के लिए अमर बना दिया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र के अभिनय की यादें दिल की गहराइयों में हमेशा जीवित रहेंगी।

सर्राफ ने धर्मेंद्र की लंबी और प्रतिष्ठित फिल्मी यात्रा को याद करते हुए कहा कि उनकी अभिनय क्षमता, करिश्माई व्यक्तित्व और बड़े दिल ने भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की मुस्कान, उनकी बातें और उनके निभाए गए किरदार हमेशा याद किए जाते रहेंगे। उनके मूल्य और व्यक्तित्व ने समाज के हर वर्ग को जोड़ा। धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।