देवांशु की उपलब्धि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व की बात : गणेश केसरवानी

देवांशु की उपलब्धि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व की बात : गणेश केसरवानी

देवांशु की उपलब्धि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व की बात : गणेश केसरवानी

प्रयागराज, 29 मार्च । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देवांशु की सफलता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे प्रयागराज के लिए गर्व की बात है। यह बात महापौर गणेश केसरवानी ने कही। उन्होंने कहा कि देवांशु की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनकी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीएससी ) परीक्षा में प्रयागराज के होनहार देवांशु ने शानदार सफलता हासिल करते हुए 564वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके हाशिमपुर स्थित आवास पहुंचकर उन्हें और उनके परिजनों को बधाई दी।देवांशु ने मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कड़ी मेहनत और लगन से यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उनकी सफलता से परिवार, क्षेत्र और शहर में खुशी का माहौल है।इस अवसर पर प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी व शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने देवांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि देवांशु ने प्रयागराज का नाम रोशन किया है और आने वाले समय में वह देश सेवा के माध्यम से समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा नेता अजय हेला ने भी देवांशू को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत और आत्मविश्वास का परिणाम है और युवाओं को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।इस दौरान देवांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों को देते हुए कहा कि लगातार मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि लक्ष्य तय कर नियमित पढ़ाई और धैर्य के साथ तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी।