साइबर अपराधी ने झांसे में फंसाकर रिटायर्ड कर्नल के खाते से निकाले 28 लाख 87 हजार रुपये

साइबर अपराधी ने झांसे में फंसाकर रिटायर्ड कर्नल के खाते से निकाले 28 लाख 87 हजार रुपये

साइबर अपराधी ने झांसे में फंसाकर रिटायर्ड कर्नल के खाते से निकाले 28 लाख 87 हजार रुपये

नोएडा, 15 नवंबर । नोएडा सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 28 में रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल को फोन करके अज्ञात साइबर अपराधी ने आईजीएल गैस कंपनी का कर्मचारी बनकर गैस का बिल जमा न हाेने और कनेक्शन काटने की बात कही। जालसाज के झांसे में आकर उन्हाेंने जैसे ही एपीके फाइल अपलोड किया, उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया गया। इसके बाद साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से 28 लाख 87 हजार रूपये निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने शनिवार काे बताया कि बीती रात को सेक्टर 28 में रहने वाले रिटायर्ड कर्नल गोपाल कनाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 7 नवंबर को उनके पास राहुल नामक एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को आईजीएल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपका आईजीएल गैस का बिल जमा नहीं हुआ है। आप तुरंत बिल जमा कर दो, नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा। पीड़ित के अनुसार कनेक्शन काटने की बात पर वह डर गए। उन्होंने उसकी बात पर विश्वास किया। उसने कहा कि आप ऑनलाइन बिल जमा कर दीजिए। पीड़ित के अनुसार आरोपित ने उसे झांसे में लेकर एक एपीके फाइल अपलोड करवाया। जैसे ही उन्होंने फाइल अपलोड किया उसने उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। मोबाइल फोन की सहायता से उनके बैंक की जानकारी हासिल कर, उनके खाते से कई बार में 28 लाख 87 हजार 142 रूपये निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार 10 नवंबर को उन्हें अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने बैंक में जाकर सूचना दी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर बीती रात मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है।