एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी

प्रयागराज, 19 मई । उत्तर प्रदेश स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने मंगलवार को गैंगस्टर मामले में फरार चल 50 हजार के इनामी आरोपित को बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र के बांदा रोड कस्बा निवासी शहीद अंसारी पुत्र वहीद उर्फ वाहिद अंसारी है। फरार एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ प्रयागराज फील्ड यूनिट के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ संदिग्धों की तलाश में लगे हुई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र स्थित बीआरसी स्कूल के सामने सुमार गली, कस्बा बबेरू से सोमवार रात करीब 9:05 बजे इनामी आरोपित को दबोचा है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित वर्ष 2025 से अपने साथियों के साथ मिलकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसके खिलाफ बांदा जिले के विभिन्न थानों में गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित इससे पहले जेल भी जा चुका है।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। उसके खिलाफ थाना नरैनी में मु0अ0सं0 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। एसटीएफ ने आरोपित के खिलाफ स्थानीय पुलिस को सुपुर्द कर दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।