कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध करने पहुंचे भाजपाइयों पर कांग्रेसियों ने किया पथराव, एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी गिरफ्तार

कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध करने पहुंचे भाजपाइयों पर कांग्रेसियों ने किया पथराव, एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी गिरफ्तार

कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध करने पहुंचे भाजपाइयों पर कांग्रेसियों ने किया पथराव, एक दर्जन से अधिक कांग्रेसी गिरफ्तार

इटावा,02 सितंबर  कांग्रेस के खिलाफ पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस के नेताओं कार्यालय की छत से पथराव कर दिया पथराव के बाद शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करते हुए पथराव करने के आरोप में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष विरला शाक्य की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

भाजपा की सदर विधायिका सरिता भदौरिया ने बताया कि कल सोमवार को हम सभी लोग राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस दफ्तर के बाहर पहुंचे थे। जहां पर छत पर पहले से मौजूद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पथराव करना शुरू दिया। पथराव के बाद स्थिति तनाव पूर्ण हो गई पथराव से मुझे और कई कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पथराव करने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और नेता नगरपालिका चौराहा पर स्थित कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान पथराव की घटना हुई है। भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य की तहरीर पर मुकदमा लिखकर दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।