विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित , छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित , छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
बहराइच, 22 अप्रैल ।। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर परसिया आलम के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वाद-विवाद प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्मिलित थे।
इस मौके पर पक्षियों के संरक्षण हेतु पेड़ाें पर मटकों में पानी भरकर रखा गया जो नौनिहालों के प्रकृति प्रेम को दर्शाता है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण,पृथ्वी का महत्व और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने स्वच्छ पर्यावरण,पृथ्वी संरक्षण,पौधरोपण एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेशात्मक चित्रकला प्रस्तुत की।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नवल कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को बताया कि पृथ्वी हमारा एकमात्र घर है,जिसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में प्रयासों के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बताया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतिभागियों की सराहना भी की और छात्र-छात्राओं को जल एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उमा प्रसाद मौर्य,संध्या रानी,अनिल कुमार सहित बच्चो के अभिभावक भी उपस्थित रहे