सिने अभिनेत्री सांसद कंगना रनौत और क्रिकेट स्टार सुरेश रैना ने डिजिटल सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ
--8588806825 एवं 8588806826 पर मिस्ड कॉल डायल कर बन जाएंगे समिति के सदस्य
प्रयागराज, 23 नवम्बर । प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा डिजिटल सदस्यता अभियान समारोह का आयोजन उत्तर मध्य संस्कृतिक केंद्र में रविवार की देर शाम किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सिने अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत और क्रिकेट स्टार सुरेश रैना ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं डिजिटल बटन दबाकर प्रयाग उत्थान समिति की डिजिटल सदस्यता का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए सिने अभिनेत्री सांसद कंगना रनौत ने कहा कि सेवा के भाव से जीवन जीने वाले कभी अकेले नहीं रहते। उनके साथ पूरा संसार और समाज होता है। गरीबों और कमजोरों की सेवा करना सबसे बड़ा महान काम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे भारतवासियों को प्रधान सेवक बनकर सेवा कार्य करने का संदेश दिया है और आज पूरा देश उनका अनुसरण कर रहा है। ऐसे ही प्रयाग उत्थान समिति राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर क्रिकेट स्टार सुरेश रैना ने कहा कि हर व्यक्ति का सबसे बड़ा कर्तव्य है अपने राष्ट्र और समाज के लिए जीवन जिए। कहा कि प्रयाग उत्थान समिति समाज सेवा का एक आदर्श स्थापित करेगा।
समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर स्मृति प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि समिति का डिजिटल सदस्य बनने के लिए 8588 806825 और 8588 80 6826 जारी किया गया है। सिर्फ मिस कॉल करने पर ही हर व्यक्ति समिति का सदस्य बन जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति सेवा संस्कृति और समर्पण के मूल उद्देश्य के साथ राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित होकर समाज के निर्बल निर्धन जनों के लिए शिक्षा चिकित्सा एवं अन्य सेवा के क्षेत्रों में कार्य करेगी।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी बताया कि इस अवसर सांस्कृतिक और कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की गई। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मानित किया गया और समाज और राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अभिषेक ठाकुर संयोजक आर जे निवेश ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, भाजपा महानगर संजय गुप्ता, सुशील सिन्हा कुमार नारायण, अजीत सिंह,विमल कुमार तिवारी अभिलाष केसरवानी, शिवम अग्रहरि, आदि समिति के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।