मुख्यमंत्री ने बिजनौर और इटावा के सड़क हादसों में लोगों की मृत्यु व्यक्त किया शोक
दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के दिए निर्देश

लखनऊ, 31 जुलाई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।