मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे तुलसीपुर

मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे तुलसीपुर

मुख्यमंत्री योगी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे तुलसीपुर

उत्तर प्रदेश, बलरामपुर 04 जून। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण पर तुलसीपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा गैसड़ी क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, आईजी, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने देवीपाटन मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं वीआईपी प्रोटोकॉल से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी महाराज के साथ बैठक की है। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के चमरवोझिया गांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम लेकर तैयारी चल रही है।



मंदिर बैठक उपरांत कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया है। अधिकारियों काे सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, मंच, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपराह्न लगभग 4 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम बाद वह सीधे देवी पाटन मंदिर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का भी कार्यक्रम है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार का दिन कार्यकर्ताओं के लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 55वां जन्मदिवस भी है। उन्होंने कहा कि यह जनपद के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य का विषय है कि मुख्यमंत्री अपने जन्मदिवस पर बलरामपुर जनपद में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच उपस्थित रहेंगे। जन्मोत्सव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और विभिन्न स्वागत कार्यक्रमों की तैयारियां भी की जा रही हैं।