सपा प्रवक्ता पर कार्यवाई की मांग को लेकर बहराइच में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सपा प्रवक्ता पर कार्यवाई की मांग को लेकर बहराइच में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

सपा प्रवक्ता पर कार्यवाई की मांग को लेकर बहराइच में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बहराइच, 15 मई । समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को लेकर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में शुक्रवार काे सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मणों पर कथित रूप से की गयी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और नारे लगाते हुए सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की।

समाज के सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि भाटी ने हाल ही में ब्राह्मणों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के रोहित दीक्षित ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से सनातन और समाज को जोड़ने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि भाटी की टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। दीक्षित ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि भाटी के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।