झोपड़ी में फंदे से लटका मिला एमपी की युवती का शव

झोपड़ी में फंदे से लटका मिला एमपी की युवती का शव

झोपड़ी में फंदे से लटका मिला एमपी की युवती का शव

प्रयागराज, 05 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बक्सीबाध सब्जी मंडी के पास एक झोपड़ी में रविवार को मध्य प्रदेश की एक युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के गढ़ थाना क्षेत्र में स्थित हिनौती गांव निवासी पूनम साकेत (18) पुत्री दिनेश साकेत एक माह पहले अपने मां आशा साकेत के पास रहने के लिए बक्सीबाध स्थित झोपड़ पट्टी में आयी थी। जहां उसके माता-पिता रहते हैं। रविवार को उसकी मां एवं पिता काम करने चले गये। दोपहर बाद जब उसकी मां झोपड़ी में पहुंची तो बेटी को फंदे से लटका पाया गया। यह जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी एक युवक से बात चीत होती थी, हमें आशंका है कि उसी ने कुछ कहा होगा। जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोग यदि कोई तहरीर देंगे तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।