भारत-पाक मुकाबले से पहले जौनपुर के शीतला धाम चौकियां में टीम इंडिया की जीत के लिए किया गया हवन पूजन

भारत-पाक मुकाबले से पहले जौनपुर के शीतला धाम चौकियां में टीम इंडिया की जीत के लिए किया गया हवन पूजन

भारत-पाक मुकाबले से पहले जौनपुर के शीतला धाम चौकियां में टीम इंडिया की जीत के लिए किया गया हवन पूजन

जौनपुर, 15 फरवरी । टी20 विश्व कप का महा मुकाबला आज (रविवार) को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। मैच से पूर्व भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने शीतला चौकिया धाम में महंत विनय त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष हवन किया, जिसमें भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। हवन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी और खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

श्रद्धालुओं व क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की बड़ी जीत की कामना करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। महंत विनय त्रिपाठी ने कहा कि भारत-पाक मुकाबला केवल खेल नहीं, बल्कि देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरकर शानदार प्रदर्शन करेगी।कार्यक्रम में शामिल कई युवाओं ने खिलाड़ियों की तस्वीरें हाथ में लेकर टीम का उत्साहवर्धन किया।

क्रिकेट प्रेमी अक्षय त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय टीम ने हमेशा दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया है और इस बार भी जीत भारत की ही होगी। वहीं, खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भारतीय टीम को अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के पुरुषार्थ और आत्मविश्वास के दम पर भारत की जीत निश्चित है