प्रबंध निदेशक समेत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दो अभियंताओं के खिलाफ जमानती वारंट

प्रबंध निदेशक समेत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दो अभियंताओं के खिलाफ जमानती वारंट

प्रबंध निदेशक समेत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के दो अभियंताओं के खिलाफ जमानती वारंट

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता, मुख्य अभियंता (वितरण), मेरठ गुरजीत सिंह और अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल अभिषेक सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। साथ ही तीन अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल ने भूमि इंटरप्राइजेज मेरठ की अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। मेरठ निवासी निखिल त्यागी की फर्म भूमि एंटरप्राइजेज द्वारा मेरठ में डीजल गाड़ियों और ड्राइवर की आपूर्ति हेतु पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा जारी टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए याचिका दायर की गई। हाईकोर्ट ने 12 सितम्बर 25 को सम्पूर्ण टेंडर प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। इसके बावजूद टेंडर प्रक्रिया जारी है। जिस पर यह अवमानना याचिका दायर की गई है।

फर्म के अधिवक्ताओं ने कहा कि अवमानना नोटिस जारी होने एवं रोक के बावजूद विपक्षी अधिकारी टेंडर प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं और भुगतान भी कर रहे हैं। नोटिस की तामील हो जाने के बावजूद न तो आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया गया और न ही अधिकारियों की और से कोई अधिवक्ता उपस्थित हुए हैं। जो कि न्यायालय की घोर अवमानना की श्रेणी में आता है।

हाईकोर्ट ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मेरठ को 3 अप्रैल को अधिकारियों की उपस्थिति हाईकोर्ट के समक्ष सुनिश्चित करने के आदेश देते हुए सभी के विरुद्ध जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।