भाजपा 15 मार्च को आयोजित करेगी होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथि हाेंगे केशव प्रसाद मौर्य
भाजपा 15 मार्च को आयोजित करेगी होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथि हाेंगे केशव प्रसाद मौर्य
प्रयागराज, 09 मार्च। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर, गंगापार एवं यमुनापार के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च को होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रविवार 15 मार्च को सुबह 10:30 बजे से परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली और सहभोज का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए किसी बड़े गायक कलाकार को आमंत्रित करने पर भी विचार किया जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्षद, बूथ से लेकर मंडल व महानगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजन और वरिष्ठ नागरिक भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाएंगे।
आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।
बैठक में कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, रमेश पासी, मुरारीलाल अग्रवाल, रवि केसरवानी, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा, राजेश गोंड, डॉ. शैलेश पांडेय, पार्टी प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, शिखा रस्तोगी, शोभिता श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, अजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।