बनारस एवं अयोध्या से अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 28 को
बनारस एवं अयोध्या से अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 28 को
प्रयागराज, 25 अप्रैल । रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस (दैनिक) तथा अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक ट. गाड़ी सं.02212नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका उद्घाटन 28 अप्रैल को किया जाएगा।
यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अमित मालवीय ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि इस उद्घाटन अवसर पर विशेष ट्रेन संख्या 02531 बनारस से 16ः45 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संरचना में अमृत भारत रेक स्लीपर-08, सामान्य-11, एसएलआर-02, भोजनयान-01 सहित 22 कोच होंगे।
यह गाड़ी बनारस से 16ः45 पर चलकर ज्ञानपुर रोड 17ः35- 17ः40, प्रयागराज जं. 19ः05-19ः15, फतेहपुर 21ः15-21ः20,गोविंदपुरी 22ः50-22ः55, उरई 00ः25-00ः30, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 02ः30-02ः40, बीना 05ः15-05ः20, रानी कमलापति 07ः35-07ः40, नर्मदापुरम 08ः50-08ः55, इटारसी 09ः25-09ः30, हरदा 10ः20-10ः25, खंडवा 13ः15-13ः20, भुसावल 15ः00-15ः05, जलगाँव 15ः35-15ः40, मनमाड 17ः45-17ः50, कोपरगांव 18ः45-18ः50, अहिल्यानगर 20ः35-20ः40, दौंड कॉर्ड लाइन 22ः35-22ः40, हड़पसर 00ः55 बजे पहुंचेगी।
इसी प्रकार यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी सं. 02212 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक ट. नई अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। जिसका उद्घाटन 28 अप्रैल को अयोध्या धाम स्टेशन से किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष गाड़ी 02212 अयोध्या धाम से 16ः45 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 02, स्लीपर-08, सामान्य-11, भोजनयान-01 सहित कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे।
यह गाड़ी अयोध्या धाम जं. से 16ः45 पर चलकर सुल्तानपुर जं. 18ः00-18ः05, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं. 18ः50-18ः55, प्रयागराज जं. 20ः50-21ः00, मानिकपुर जं. 23ः10-23ः15, सतना 00ः15-00ः20, जबलपुर 03ः25-03ः35, इटारसी जं. 0730- 0735, भुसावल जं. 12ः35-12ः40, जलगाँव जं. 13ः15-13ः20, नाशिक रोड 17ः00- 17ः05, कल्याण जं. 19ः45-19ः50, ठाणे 20ः15-20ः20, लोकमान्य तिलक ट. 21ः05 पर पहुंचेगी। दोनों गाड़ी के नियमित संचालन की सूचना बाद में जारी की जाएगी।