राज्य स्तरीय बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैम्पियनशिप में अहयात, आमिर, अनुज और कबीर अगले दौर में
राज्य स्तरीय बिलियर्ड्स एंड स्नूकर चैम्पियनशिप में अहयात, आमिर, अनुज और कबीर अगले दौर में
प्रयागराज, 30 नवम्बर । उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन (यूपीबीएसए) के तत्वावधान में आयोजित राजा राम कुमार भार्गव स्मृति राज्य स्तरीय बिलियर्ड्स और स्नूकर चैम्पियनशिप में प्रयागराज के अहयात अहमद, मोहम्मद आमिर, लखनऊ के अनुज भार्गव और वाराणसी के कबीर करुणिक ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बना ली है।
बिशप जॉर्ज स्कूल एंड कॉलेज में शनिवार को प्रतियोगिता के छठवें दिन रविवार को प्रयागराज के अहयात अहमद ने लखनऊ के अभिषेक गुप्ता को 3-0 से हराया। अहयात ने 59-29 से जीता। अगले फ्रेम में अभिषेक ने अहयात को कुछ टेंशन वाले पल दिए, लेकिन एक रेड कार्ड मिस कर दिया और फिर वापसी नहीं कर सका। अहयात ने फ्रेम 65-22 से जीता। तीसरे फ्रेम में अभिषेक ने धमाकेदार वापसी की और शानदार सेफ्टी खेली, लेकिन आखिर में अहयात ने उसे मात दे दी और उसके 34 के मुकाबले 74 अंक हासिल करके अगले दौर में जगह बना ली।
प्रयागराज के आमिर रईस ने वाराणसी के मोहम्मद दाउद को 3-0 से हराया। आमिर ने 23-22, 71-38 और 64-60 से फ्रेम जीता। लखनऊ के पूर्व राज्य चैंपियन अनुज भार्गव ने प्रयागराज के अजहर अमीन को 3-0 से हराया। अनुज ने 65-21, 47-37, 74-10 से तीनों फ्रेम जीते।
वाराणसी के कबीर करुणिक ने प्रयागराज के यूसुफ मतलूब को 3-1 से हराया। कबीर पहला फ्रेम 13-63 से हार गए, लेकिन वहां से उन्होंने वापसी की और अगले तीन फ्रेम में 69-58, 67-55, और 63-31 का स्कोर बनाकर मैच जीत लिया।