उप्र पुलिस मुख्यालयल में ‘ई-साक्ष्य एवं ई-समन’ विषय पर कार्याशाला आयोजित, डीजीपी की रही विशेष उपस्थिति
उप्र पुलिस मुख्यालयल में ‘ई-साक्ष्य एवं ई-समन’ विषय पर कार्याशाला आयोजित, डीजीपी की रही विशेष उपस्थिति
लखनऊ, 24 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय के अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद प्रेक्षागृह में उत्तर प्रदेश पुलिस के तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की ओर से भारत सरकार की प्रख्यापित तीन नयी न्याय संहितायों आपराधिक कानून के सफल क्रियान्वयन के लिए ई-समन एवंई-साक्ष्य के प्रयोग को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा, विशिष्ट अतिथि पीसी मीना, महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं एवं अन्य शाखाओं के वरिष्ठतम अधिकारी उपस्थिति रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाए नवीन अरोरा ने पाैधा भेंट कर पुलिस महानिदेशक का अभिवादन किया एवं मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। तत्पश्चात एडीजी टीएस ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय एवं कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुतिकरण (पीपीटी) के माध्यम से सभी को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस महानिदेशक ने इसके महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तृत प्रकाश डाला।
यह कार्यशाला ई-साक्ष्य एवं ई-समन पर केंद्रित रही, जिसमें विभिन्न विभागों जैसे एनआईसी,जेटीआरई, एनएफएसयू, प्रोसेक्यूशन डिपार्टमेंट, यूपीएसआईएसएस एफएसएल आदि के विशेषज्ञों ने छह विभिन्न तकनीकी सत्रों का संचालन किया। इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों और कमिश्नरेट्स के नोडल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम 175 से एवं जोन, रनेज, जनपद, कमिश्नरेट्स के समन सेल प्रभारी, साक्ष्य, विवेचना एवं समन तामीला से जुड़े तकनीकी कार्मिकों लगभग 350 लोगों ने ऑफलाइन प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पुलिस कार्मिक को दक्ष बनाना, पर्यवेक्षक अधिकारी को सेंसीटाइज करना है। तीन न्याय संहिताओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन, नेशनल रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को प्रथम तीन स्थान पर लाना एवं ससमयप्रोसेस (समन/वारंट) का तामीला कराना था, जिससे जनशक्ति, संसाधन, श्रम का सदुपयोग हो सके।
उप्र पुलिस ई-समन एवं ई-साक्ष्य व्यवस्था को सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया जा चुका है। वर्तमान में ई-साक्ष्य के स्टेट एवरेज 46.6 प्रतिशत के सापेक्ष जनपद भदोही, सोनभद्र एवं मुरादाबाद तथा ई-समन के स्टेट एवरेज 86 प्रतिशत के सापेक्ष जनपद अमरोहा, कौशाम्बी एवं रामपुर शीर्ष स्थान पर रहें। भारत सरकार ने प्रख्यापित तीन न्याय संहिताओं मे वर्णित तकनीकी प्रावधानों को शत प्रतिशत लागू करने की गृहमंत्री भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यूपी पुलिस एवं तकनीकी सेवायें मुख्यालय दृढ़ संकल्पित है । अंत में समस्त अतिथि व्याख्याताओं को समृति चिह्न भेंट करते हुए डीआईजी टीएस ने सेमीनार का संक्षिप्त विवरण एवं एसपीएडी का धन्यवाद ज्ञापित किया।