श्रीलंका से बौद्ध धर्म अनुयायियों का समूह पहुंचा सारनाथ के चौखंडी स्तूप

श्रीलंका से बौद्ध धर्म अनुयायियों का समूह पहुंचा सारनाथ के चौखंडी स्तूप

श्रीलंका से बौद्ध धर्म अनुयायियों का समूह पहुंचा सारनाथ के चौखंडी स्तूप

वाराणसी, 19 फरवरी। श्रीलंका से बौद्ध धर्म अनुयायियों का एक बड़ा समूह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सारनाथ में स्थित चौखंडी स्तूप के दर्शनार्थ पहुंचा है। चौखंडी स्तूप में श्रीलंका के समूह के सदस्यों ने प्रार्थना किया और स्तूप की परिक्रमा लगाई।

श्रीलंका से समूह के सारनाथ आए धर्म गुरु संत भंते और उनके सहयोगियों ने कहा कि श्रीलंका से भारत में बौद्ध धर्म की धार्मिक यात्रा पर आज उन्होंने चौखंडी स्तूप का दर्शन किया है। इसी तरह हम सब मध्य प्रदेश के सांची, उत्तर प्रदेश में कुशीनगर, बिहार में नालंदा में दर्शन करेंगे। इसके बाद समूह नई दिल्ली पहुंचेगा और वहीं से श्रीलंका के लिए वापस रवाना हाेगा। उन्हाेंने बताया कि सारनाथ में उपदेश स्थल और मंदिरों में भी दर्शन करेंगे। सारनाथ क्षेत्र बेहद प्राकृतिक और स्वच्छता वाला क्षेत्र है।