ईद उल अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक

ईद उल अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक

ईद उल अजहा शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक

प्रयागराज, 20 मई । आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय कोतवाली थाना परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता पीस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ चांद भाई ने की।

यह जानकारी मो अकरम शगुन ने देते हुए बताया कि बुधवार की सायं हुई बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर लिया गया। कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने समुदाय के लोगों से विशेष अपील की कि वे कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर कतई साझा न करें। उन्होंने कहा कि त्योहारों का मुख्य उद्देश्य खुशियां बांटना और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है। हमें अन्य धर्मों की भावनाओं का पूरा सम्मान करना चाहिए।

आपसी भाईचारे पर जोरबैठक में शामिल हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि शहर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में मोहम्मद आमिर, ताहिर अंसारी पार्षद, पार्षद जिया उबैद खान, शकील अहमद गुड्डू, नैयर भाई, हाजी चांद, सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय, राशिद भाई, याकूब भाई, अरशद जैदी अरशद नक़वी, चंद्रपाल यादव, शाहीन बेगम, नीलम सीमा निषाद सहित क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।