एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा में 15 यूपी बटालियन के 303 कैडेट्स हुए सफल

एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा में 15 यूपी बटालियन के 303 कैडेट्स हुए सफल

एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा में 15 यूपी बटालियन के 303 कैडेट्स हुए सफल

प्रयागराज, 16 जून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 15 यूपी बटालियन एनसीसी के 303 कैडेट्स ने प्रतिष्ठित एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

बटालियन से संबद्ध विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कैडेट्स ने प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट समर्पण, अनुशासन और परिश्रम का परिचय दिया। परीक्षा में ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता तथा सैन्य जागरूकता सहित विभिन्न विषयों का मूल्यांकन किया गया।

इस अवसर पर मंगलवार काे 15 यूपी बटालियन एनसीसी की कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने सभी सफल कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ), स्थायी प्रशिक्षण स्टाफ (पीआई स्टाफ), केयरटेकर ऑफिसर्स तथा संबंधित शिक्षण संस्थानों के सहयोग और योगदान की भी सराहना की।

कर्नल ऋतु श्रीवास्तव रावत ने कहा कि यह उपलब्धि कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि ‘बी’ प्रमाण पत्र कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो उन्हें जिम्मेदार नागरिक तथा राष्ट्र के भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में विकसित होने के लिए तैयार करता है।

उन्होंने कहा कि यह सफलता बटालियन की राष्ट्र निर्माण के लिए अनुशासित, जिम्मेदार और देशभक्त युवाओं के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

15 यूपी बटालियन एनसीसी अपने ध्येय वाक्य “एकता और अनुशासन” के अनुरूप युवाओं को राष्ट्रसेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति निरंतर प्रेरित करती रहेगी।