वाराणसी में आईपीएल के सट्टे में फंसाकर लूटने वाले 13 आरोपित गिरफ्तार
वाराणसी में आईपीएल के सट्टे में फंसाकर लूटने वाले 13 आरोपित गिरफ्तार
वाराणसी, 01 जून । वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र में टकटकपुर के एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में ऑफिस बनाकर सीधे साधे लोगों को आईपीएल के सट्टे में फंसाकर लूटने वाले 13 आरोपित को कैंट थाना के निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय और एसओजी के निरीक्षक गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गिरफ्तार किया।
कैंट थाना के निरीक्षक राज किशोर पाण्डेय ने बताया कि ऑनलाइन साइट, टेलीग्राम ग्रुप व प्रसिद्ध यूट्यूबर व सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर की फर्जी वीडियो द्वारा विज्ञापन बनाकर व उन्हें फर्जी सोशल मीडिया साइट्स से प्रचार प्रसार कर जनता को झूठा प्रलोभन देकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले संगठित गिरोह के तकनीकी रूप से शातिर 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 17 टच स्क्रीन मोबाइल, 10 अदद लैपटाप व एक क्रिप्टो करेन्सी डिजीटल बाँलेट, लेजर बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में सबसे शातिर की पहचान रितेश दिवाकर शुक्ला निवासी स्थायी पता एफ 602 हारमनी बिल्डिंग, अपोजिट डी मार्ट, यशवन्त विहार टाउनसिप नालासुपारा ईस्ट पालघर, थाना अचोले महाराष्ट्र, हाल पता मकान नं0 201 सिद्धी हाइट्स थाना कैण्ट, वाराणसी एवं ग्राम दिवालवरपुर थाना कपसेठी वाराणसी के रूप में हुई है। इसके बाद इसकी गिरोह में
रवि यादव निवासी ग्राम करमा थाना चोलापुर वाराणसी और विंग तुलसी टावर, यशवन्त विवा टाउनसिप नालासुपारा ईस्ट पालघर, थाना अचोले महाराष्ट्र, अर्पित तिवारी निवासी स्थायी पता ग्राम खेड़ी दौडापुर थाना दौडापुर जनपद सुल्तानपुर, हाल पता चन्द्रेश्वर महादेव चौल, बल्लईपाडा रोड. नालासुपारा ईस्ट थाना अचोले महाराष्ट्र, अमन सिंह निवासी स्थायी पता ग्राम खडखडा डंगरा डीह सिंधौरा बाजार, थाना फुलपुर वाराणसी, हाल पता लक्ष्मीछाया अपार्टमेन्ट गालानगर, सिडरीनगर नालासुपारा ईस्ट, थाना अचोले जनपद पालाघर महाराष्ट्र, विकास पटेल पुत्र नक्षत्रधारी पटेल निवासी ग्राम जमालापुर थाना जमालापुर जौनपुर और अपार्टमेन्ट बल्लईपाडा रोड. संतोष भवन नालासुपारा ईस्ट थाना पेल्हार जनपद पालघर महाराष्ट्र, जियाउलहक निवासी स्थायी पता बाजूबीघा, थाना गुरारु, जिला गया बिहार, हाल पता थाना अचोले रोड, जिला पालघर राज्य महाराष्ट्र, सचिन सिंह उर्फ शैलेन्द्र निवासी 4 सचिवालय बिहार विस्तार मानसरोवर जयपुर, गौरव चौहान निवासी सचिवालय बिहार विस्तार मानसरोवर थाना मुहाना जनपद जयपुर राजस्थान, देवेश चौहान पुत्र गंगाचरन सिंह निवासी सचिवालय बिहार विस्तार मानसरोवर थाना मुहाना जनपद जयपुर राज्य राजस्थान, अनिकेत कुमार निवास जयराम नगर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर, अमित तिवारी निवासी ग्राम पुरा रामसहाय बिलबार थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, हाल पता महावीर चाल अप्पापाडा मलाड ईस्ट, महाराष्ट्र, सौरभ चौहान निवासी ग्राम रमिकावर थाना बड़पुरा जिला इटावा और राहुल मौर्या योगेन्द्र निवासी ग्राम हलिया बुलबुल थाना कोतवाली जिला बहराइच हाल पता बसईफाटा बसई ईस्ट नियर प्रेमा हिक्यूजन जिला पालघर महाराष्ट्र है।