संघठन मज़बूती के लिये कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान
संघठन मज़बूती के लिये कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

प्रयागराज: यूपी में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस 'संगठन सृजन अभियान' के तहत हर बूथ तक पहुंच बनाएगी और 2022 में खुद को बीजेपी के विकल्प के रूप में तैयार करेगी। पार्टी पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेसियों की गतविधि बढ़ने से अन्य दलों में हलचल जरूर बढ़ गई है। रविवार को पुराने शहर के रोशनबाग स्थित बक्शी बाजार इलाके में बूथ स्तर की बड़ी बैठक कर "हर बूथ होगा मज़बूत" का नारा दिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नगर निगम अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता बनाने के लिये सदस्यता अभियान चलाए जाने पर जोर दिया। कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने बताया कि प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस हर बूथ पर प्रचार प्रसार करेगी।
इस मौके पर: नफीस अनवर, हसीब अहमद, अनिल कुशवाहा, तस्लीम उद्दीन, मो०हसीन, संजय सिंह, शकील अहमद, नफीस कुरैशी, मोहित नेगी, सिब्बतैन बब्लू, परवेज़ आलम, गौरव पाण्डेय, समेत आदि लोग मौजूद थे