प्रयागराज समेत 18 जिलों में कल मतदान
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल कहे जा रहे हैं। कल 18 जिलों में 2.21 लाख से ज्यादा पदों के लिए मतदान होगा। गर्मी की वजह से मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव में 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। चार चरणों में कल होने वाले चुनाव में कल पहले दौर का मतदान होगा। अयोध्या, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, प्रयागराज, बरेली, भदोही, महोबा, रामपुर, रायबरेली, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरदोई और हाथरस जिलों में कल वोटिंग होगी।
चुनाव आयोग ने कोरोना को लेकर मतदान केंद्रों के बाहर 6-6 फीट की दूरी पर घेरे बनाने का आदेश दिया है साथ ही मास्क लगाना अनिवार्य किया है।
amit sharma