नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में अमरिंदर की शिकायत की, कांग्रेस के 25 विधायक साथ
पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस दो फाड होने की कगार पर है। आज पंजाब कांग्रेस के 25 विधायक मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की शिकायत करने के लिए दिल्ली पहुंचे। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस आलाकमान द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी को अपनी राय दी। सिद्धू ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों की आवाज पहुंचाने आया हूं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सच और हक की आवाज मैंने हाईकमान को बताई है। सिद्धू ने कहा सत्य प्रताड़ित हो सकता है पराजित नहीं हो सकता। पंजाब में अंदरूनी कल को लेकर ही कांग्रेस हाईकमान ने एक कमेटी का गठन किया है। इसमें तीन सदस्य हैं जिसकी अगुवाई हरीश रावत कर रहे हैं। इसी हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह खेमे के लोग अपनी बात इस कमेटी को बताएंगे।
amit sharma