समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की हालत नाजुक, ICU में भर्ती
यूपी के रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की हालत नाजुक बनी हुई है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव आजम खान के लिए अगले कुछ घंटे काफी अहम हैं। डॉ. कपूर के मुताबिक आजम खान और उनके बेटे 9 मई को सीतापुर जेल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका बेटा स्वस्थ है लेकिन आजम की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम होने की वजह से उन्हें कोविड वार्ड से ICU में रखा गया है डॉक्टर लगातार उनपर निगरानी रख रहे हैं।
amit sharma