नदियों में बहते शवों पर राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला
नदियों में बहते शवों पर कांग्रेस सांसद और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि जो कहते थे कि उन्हें गंगा ने बुलाया है उसी ने मां गंगा को रुलाया है। राहुल ने एक अखबार की कटिंग शेयर करते हैं ये लिखा। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी पीएम और योगी आदित्यनाथ पर हमला बोल चुके हैं। सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा था कि जो कहता था कि उसे गंगा मैय्या ने बुलाया है वो दिल्ली के सिंहासन पर बैठ ठहाके लगा रहा। चारों और बिखरी 2000 लाशें, सिसकती जिंदगी-थमी हुई सांसे, और गंगा मैय्या के न थम रहे आंसू और चीत्कार पर जिसने भगवा पहन यूपी की राजगद्दी ली,
वो सत्ता के नशे में मदमस्त है और जो कहता था कि उसे गंगा मैय्या ने बुलाया है वो दिल्ली के सिंहासन पर बैठे ठहाके लगा रहा।
amit sharma