किसान यूरिया से त्रस्त, सरकार आवंटित बजट भी खर्च नहीं कर पा रही: लाल बिहारी यादव

किसान यूरिया से त्रस्त, सरकार आवंटित बजट भी खर्च नहीं कर पा रही: लाल बिहारी यादव

किसान यूरिया से त्रस्त, सरकार आवंटित बजट भी खर्च नहीं कर पा रही: लाल बिहारी यादव

लखनऊ, 04 अगस्त । उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधान परिषद में समाजवादी पार्टी (सपा)के सदस्यों ने प्रदेश में उर्वरक व बीज का मुद्दा उठाया।

नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान यूरिया से तस्त है। खाद व बीज किसानों को समय से नहीं मिल पा रहा है। सरकार आवंटित धन भी नहीं खर्च कर पा रही है।

सपा सदस्य डॉ मान सिंह यादव ने तारांकित प्रश्न पूछा कि विगत तीन वर्षों में प्रदेश के किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लिए आवंटित बजट कितना था और कितना व्यय हुआ। इस प्रश्न के उत्तर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 7051.85 करोड़ धनराशि आवंटित थी, इसके सापेक्ष 5474.87 करोड़ रुपये खर्च हुए।

सपा सदस्य शाहनवाज खान ने तारांकित प्रश्न में पूछा कि क्या कृषि मंत्री बताएंगे कि

सोसायटी में यूरिया खाद नहीं मिल पाती जिसके कारण 20 बीघा का किसान हो या 30 बीघा का किसान है उसको सिर्फ दो बोरी यूरिया मिल पाती है। इसके जवाब में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों को उनकी जोत के अनुसार खतौनी के आधार पर यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाती है।