मुट्ठीगंज के श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज, 12 ज्योतिर्लिंग और कृष्ण लीला की झांकी बनेगी आकर्षण

प्रयागराज, 02 सितंबर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर मुट्ठीगंज स्थित मुंशी राम प्रसाद की बगिया के श्री राधाकृष्ण मंदिर में तैयारियां तेज हो गई हैं। चार सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और 12 ज्योतिर्लिंग पर आधारित झांकियां सजाई जा रही हैं।

कार्यक्रम संयोजक कुमार नारायण ने बताया कि जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया जाएगा। जन्म के बाद दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से उनका अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कन्हैया को सुनहरे रेशमी वस्त्र पहनाकर पालने में झुलाया जाएगा और बधाई गीत गाए जाएंगे।

मंदिर को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से दिया जा रहा है भव्य रूप कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग की आकर्षक झांकी भी तैयार की जा रही है। ये झांकियां चार सितंबर से 10 सितंबर को होने वाले श्रीकृष्ण छठ उत्सव तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रहेंगी। इस दौरान प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की मंगल आरती होगी। उन्हें माखन-मिश्री, लड्डू, पंचामृत सहित विभिन्न पकवानों का भोग लगाया जाएगा। जन्माष्टमी से छठ उत्सव तक मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा।