नोएडा शहर में तेज बारिश के चलते डिवाइडर की रिटर्निंग वाॅल भरभराकर गिरी, राहगीर को लगी चोट

नोएडा शहर में तेज बारिश के चलते डिवाइडर की रिटर्निंग वाॅल भरभराकर गिरी, राहगीर को लगी चोट

नोएडा शहर में तेज बारिश के चलते डिवाइडर की रिटर्निंग वाॅल भरभराकर गिरी, राहगीर को लगी चोट

नोएडा, 28 जुलाई। एनसीआर में मंगलवार दोपहर को आई तेज बारिश के चलते नोएडा शहर के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास बने डिवाइडर की रिटर्निंग वॉल भर- भराकर गिर गई। इस घटना में वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति के पैर में चोट आई है। मौके पर पहुंची नोएडा प्राधिकरण की टीम और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मलबे को हटाकर यातायात को सुगम किया।

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार दोपहर को सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास बने डिवाइडर की करीब तीन फीट ऊंची और 100 फीट लम्बी रिटर्निंग वॉल तेज बारिश के चलते भर भराकर गिर गई। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे राहगीर राहुल के पैर पर दिवार गिरी। उनको चोट आ गई। उन्हे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हे घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि रिटर्निंग वॉल गिरने की वजह से कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। नोएडा प्राधिकरण और पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से मलवे को हटाकर यातायात को सुगम किया।

वहीं बारिश के चलते सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए डिवाइडर की रिटर्निंग वाल गिरने की घटना के बाद नोएडा वासियों ने प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठाया है। नयाबांस गांव के रहने वाले ओमवीर सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार के चलते यह घटना हुई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नोएडा प्राधिकरण जितने भी कार्य करवा रहा है उसमें गुणवत्ता भरे सामग्री की उपयोग नहीं हो रहा है।