कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद की बेटियों ने जीते चार पदक, ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई थी 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता

कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद की बेटियों ने जीते चार पदक, ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने किया सम्मानित

मुरादाबाद, 20 अगस्त । लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 17 से 19 अगस्त को हुई 70वीं प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले की बालिकाओं ने चार पदक हासिल किए। इनमें एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।

वेदांशी शर्मा ने अंडर-14 आयु वर्ग के 42 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रोजम खान ने अंडर-17 के 52 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं कहकशा लईक ने अंडर-19 के 44 किलोग्राम से कम और संध्या कुमारी ने अंडर-14 के 22 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक और जिला भारोत्तोलन संघ के संयुक्त सचिव राहुल मसीह ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर में स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को सम्मानित किया।