मीरजापुर में स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, 1.910 किलो के साथ आरोपित गिरफ्तार

मीरजापुर में स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, 1.910 किलो के साथ आरोपित गिरफ्तार

मीरजापुर में स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर ले जा रहा था गांजा, 1.910 किलो के साथ आरोपित गिरफ्तार

मीरजापुर, 18 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में ड्रमंडगंज थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की सीट के नीचे छिपाकर गांजा ले जा रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक किलो 910 ग्राम गांजा और माप-बांट बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम बड़का घुमान ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के हनुमना की ओर से इलेक्ट्रिक स्कूटी से आ रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी की सीट के नीचे एक पैकेट और माप-बांट मिला। पूछताछ में आरोपित युवक ने पैकेट में गांजा होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि गांजा बेचकर वह अपना जीवन यापन करता है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अरविन्द केशरी पुत्र ज्ञान प्रकाश केशरी निवासी भारतगंज, थाना मांडा, प्रयागराज के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता महुगढ़ी बताया गया है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।