मथुरा जंक्शन समेत आगरा मंडल के 5 बड़े रेलवे स्टेशनों को ISO 14001:2015 प्रमाण-पत्र, पर्यावरण संरक्षण में बड़ी उपलब्धि

आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां और राजा की मंडी स्टेशन शामिल; जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और अपशिष्ट प्रबंधन पर रहेगा जोर

मथुरा जंक्शन समेत आगरा मंडल के 5 बड़े रेलवे स्टेशनों को ISO 14001:2015 प्रमाण-पत्र, पर्यावरण संरक्षण में बड़ी उपलब्धि

मथुरा, 15 सितंबर । पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने मंगलवार बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, मथुरा जंक्शन, कोसीकलां और राजा की मंडी को पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001ः 2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

यह उपलब्धि उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर राज कुमार वर्मा के नेतृत्व में हासिल हुई है।

पांचों स्टेशनों को एक साथ यह प्रमाण-पत्र मिलने से वहां स्वच्छ, हरित और पर्यावरण अनुकूल वातावरण विकसित करने की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। इसके तहत जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, अपशिष्ट प्रबंधन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रमाण-पत्र जारी करने वाली संस्था एक्यूसी नोएडा द्वारा ऑडिट के बाद यह प्रमाण-पत्र दिया गया है, जिसका प्रारंभिक पंजीकरण 09 सितंबर 2026 को हुआ तथा इसकी वैधता 08 सितंबर 2028 तक है। इस सफलता से रेलवे परिसरों में साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के प्रयासों को बल मिला है।